---Advertisement---

Current Affairs in Hindi 06 November 2025 | आज का करेंट अफेयर्स हिंदी में

By: Ram

On: November 6, 2025

Follow Us:

स्वागत है Jharsite Daily Current Affairs में।
यहाँ आपको मिलेंगे Current Affairs in Hindi 06 November 2025 के 30 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर। ये प्रश्न UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, रक्षा तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी हैं।

पिछला दिन का पोस्ट पढ़ें: Current Affairs in Hindi 05 November 2025

Table of Contents

Daily Current Affairs in Hindi 06 November 2025

(Top 30 GK Questions & Answers)

Q No. 1. ब्रिटेन और भारत ने अनुसंधान और नवाचार विकास हेतु अपना विज्ञान साझेदारी डैशबोर्ड लॉन्च किया। ब्रिटेन की तरफ से कौन इसमें शामिल हुए?

A) डेविड कैमरन
B) डेविड वारेन स्मिथ
C) ऋषि सुनक
D) डेविड वैकहम
उत्तर: डेविड वारेन स्मिथ
उत्तर की जानकारी: यह साझेदारी भारत (अजय कुमार सूद) और ब्रिटेन (डेविड वारेन स्मिथ) के बीच हुई है।

Q No. 2. ‘पहला बीडब्ल्यूएफ एयर बैडमिंटन विश्व कप 2025’ कहाँ पर आयोजित किया जाएगा?

A) दुबई, यूएई
B) शारजाह, यूएई
C) बैंकॉक, थाईलैंड
D) जकार्ता, इंडोनेशिया
उत्तर: शारजाह, यूएई
उत्तर की जानकारी: यह टूर्नामेंट 11 से 14 दिसंबर 2025 तक संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में होगा।

Q No. 3. विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (2025) की थीम क्या है?

A) सुनामी से लड़ो, जीवन बचाओ
B) बी सुनामी रेडी, इन्वेस्ट इन सुनामी प्रिपयर्डनेस
C) हर जगह जागरूकता
D) सुनामी तैयारी, भविष्य सुरक्षित
उत्तर: बी सुनामी रेडी, इन्वेस्ट इन सुनामी प्रिपयर्डनेस
उत्तर की जानकारी: सुनामी के खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस 5 नवंबर को मनाया जाता है।

Q No. 4. हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई कराने वाला भारत का पहला मेडिकल कॉलेज कौन सा है?

A) भोपाल मेडिकल कॉलेज
B) इंदौर मेडिकल कॉलेज
C) जबलपुर मेडिकल कॉलेज
D) ग्वालियर मेडिकल कॉलेज
उत्तर: जबलपुर मेडिकल कॉलेज
उत्तर की जानकारी: जबलपुर में हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई कराने वाला पहला मेडिकल कॉलेज बनने वाला है।

Q No. 5. केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री कौन हैं?

A) अनुराग ठाकुर
B) पीयूष गोयल
C) अर्जुन राम मेघवाल
D) ज्योतिरादित्य सिंधिया
उत्तर: अर्जुन राम मेघवाल
उत्तर की जानकारी: अर्जुन राम मेघवाल भारत के केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री हैं और बहरीन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Q No. 6. विश्व में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा स्टील का उत्पादन कौन करता है?

A) अमेरिका
B) रूस
C) भारत
D) चीन
उत्तर: भारत
उत्तर की जानकारी: भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश है, चीन पहले नंबर पर है।

Q No. 7. विजयनगर साम्राज्य के समय के गोल्ड कॉइन्स हाल ही में किस राज्य के शिव मंदिर से खोजे गए?

A) कर्नाटक
B) आंध्र प्रदेश
C) तमिलनाडु
D) केरल
उत्तर: तमिलनाडु
उत्तर की जानकारी: तमिलनाडु के तिरुवनमलाई में कोवेलुर शिवा मंदिर से 103 गोल्ड कॉइन्स मिले, जिनमें वराह का चिन्ह था।

Q No. 8. यूपीआई लेनदेन का पिछला सबसे उच्चतम रिकॉर्ड किस महीने का था?

A) अगस्त 2025
B) सितंबर 2025
C) मई 2025
D) अप्रैल 2025
उत्तर: मई 2025
उत्तर की जानकारी: मई 2025 में यूपीआई लेनदेन का रिकॉर्ड 25.14 लाख करोड़ रुपये था।

Q No. 9. भारत ने ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के अलावा किस देश से आठ और चीते लाने की योजना बनाई है?

A) बोत्सवाना
B) केन्या
C) ज़िम्बाब्वे
D) नाइजीरिया
उत्तर: बोत्सवाना
उत्तर की जानकारी: भारत दिसंबर 2025 में बोत्सवाना से आठ चीते लाने की योजना बना रहा है।

Q No. 10. हरियाणा स्टेट कमीशन फॉर वुमेन का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया जाएगा?

A) पीवी सिंधु
B) साइना नेहवाल
C) शेफाली वर्मा
D) मानुषी छिल्लर
उत्तर: शेफाली वर्मा
उत्तर की जानकारी: भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा हरियाणा महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर होंगी।

Q No. 11. ‘आर के लक्ष्मण उत्कृष्टता पुरस्कार 2025’ अभिनेता आमिर खान को किस शहर में दिया जाएगा?

A) मुंबई
B) पुणे
C) नई दिल्ली
D) हैदराबाद
उत्तर: पुणे
उत्तर की जानकारी: आमिर खान को यह पुरस्कार 23 नवंबर को पुणे में मिलेगा।

Q No. 12. किस देश ने 2007 के बाद जन्मे लोगों के लिए तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पीढ़ीगत प्रतिबंध लगाया?

A) न्यूजीलैंड
B) ऑस्ट्रेलिया
C) मालदीव्स
D) फिलीपींस
उत्तर: मालदीव्स
उत्तर की जानकारी: मालदीव्स ने 1 जनवरी 2007 के बाद जन्मे लोगों के लिए यह प्रतिबंध लागू किया है।

Q No. 13. भारतीय हॉकी की पहली शासकीय संस्था इंडियन हॉकी फेडरेशन (IHF) कब स्थापित हुई थी?

A) 1935
B) 1925
C) 1945
D) 1900
उत्तर: 1925
उत्तर की जानकारी: इंडियन हॉकी फेडरेशन 7 नवंबर 1925 को स्थापित हुई थी।

Q No. 14. एसबीआई STAR अवार्ड्स में STAR का पूर्ण रूप क्या है?

A) Social Talent Achievement and Recognition
B) Staff Talent Acknowledgement and Recognition
C) State Talent Achievement and Rewards
D) Skill, Talent, Art and Responsibility
उत्तर: Staff Talent Acknowledgement and Recognition
उत्तर की जानकारी: यह अवार्ड कर्मचारियों की विभिन्न उपलब्धियों को पहचानने के लिए शुरू किया गया है।

Q No. 15. संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व सुनामी जागरूकता दिवस कब घोषित किया गया था?

A) 2004
B) 2015
C) 2001
D) 2009
उत्तर: 2015
उत्तर की जानकारी: इसे 22 दिसंबर 2015 को घोषित किया गया था।

Q No. 16. हाल ही में किस भारतीय संस्थान को क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 70वां स्थान मिला है?

A) IIT बॉम्बे
B) IIT मद्रास
C) IISc बेंगलुरु
D) IIT कानपुर
उत्तर: IIT मद्रास
उत्तर की जानकारी: IIT मद्रास को 70वां स्थान मिला है।

Q No. 17. भारत ने किस देश को 10,000 रेबीज वैक्सीन भेजी हैं?

A) तिमोर लेस्ते
B) वियतनाम
C) फिलीपींस
D) मंगोलिया
उत्तर: तिमोर लेस्ते
उत्तर की जानकारी: भारत ने तिमोर लेस्ते को रेबीज वैक्सीन और इम्यूनोग्लोबुलिन भेजे हैं।

Q No. 18. भारत का पहला डिजिटल जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय किस राज्य में स्थित है?

A) झारखंड
B) ओडिशा
C) छत्तीसगढ़
D) मध्य प्रदेश
उत्तर: छत्तीसगढ़
उत्तर की जानकारी: इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने नवा रायपुर में किया।

Q No. 19. उमंगोट नदी भारत और किस देश के बीच प्राकृतिक सीमा बनाती है?

A) नेपाल
B) चीन
C) म्यांमार
D) बांग्लादेश
उत्तर: बांग्लादेश
उत्तर की जानकारी: यह नदी भारत और बांग्लादेश की सीमा बनाती है।

Q No. 20. अंतरराष्ट्रीय विवाद समाधान पर बहरीन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कौन कर रहे हैं?

A) अनुराग ठाकुर
B) अर्जुन राम मेघवाल
C) ज्योतिरादित्य सिंधिया
D) पीयूष गोयल
उत्तर: अर्जुन राम मेघवाल
उत्तर की जानकारी: वे भारत-बहरीन वाणिज्यिक संबंधों पर भाषण देंगे।

Q No. 21. ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग 2025 में शीर्ष पर कौन हैं?

A) स्मृति मंधाना
B) लोरा वूलवार्ट
C) सोफी एक्लिस्टोन
D) एलिस पेरी
उत्तर: लोरा वूलवार्ट
उत्तर की जानकारी: वह दक्षिण अफ्रीका से हैं और 814 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।

Q No. 22. हिंदुजा ग्रुप ने आंध्र प्रदेश में एनर्जी हब के लिए कितने करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की है?

A) ₹10,000 करोड़
B) ₹50,000 करोड़
C) ₹40,000 करोड़
D) ₹75,000 करोड़
उत्तर: ₹40,000 करोड़
उत्तर की जानकारी: हिंदुजा ग्रुप ने एनर्जी प्रोडक्शन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हब के लिए निवेश की घोषणा की है।

Q No. 23. प्रो कबड्डी लीग 2025 का 12वां सीजन किसने जीता?

A) पटना पाइरेट्स
B) जयपुर पिंक पैंथर्स
C) पुनेरी पलटन
D) दबंग दिल्ली
उत्तर: दबंग दिल्ली
उत्तर की जानकारी: दबंग दिल्ली ने पुनेरी पलटन को हराकर दूसरा खिताब जीता।

Q No. 24. चीन के शेनझो-21 क्रू मिशन में कितने लैब चूहे भेजे गए?

A) दो
B) तीन
C) चार
D) पांच
उत्तर: चार
उत्तर की जानकारी: इसमें दो नर और दो मादा लैब चूहे भेजे गए।

Q No. 25. इंडियन विमेंस लीग का 9वां एडिशन कब से कब तक आयोजित होगा?

A) दिसंबर 2025 से मार्च 2026
B) दिसंबर 2025 से मई 2026
C) जनवरी 2026 से अप्रैल 2026
D) नवंबर 2025 से फरवरी 2026
उत्तर: दिसंबर 2025 से मई 2026
उत्तर की जानकारी: यह टूर्नामेंट 20 दिसंबर 2025 से 10 मई 2026 तक चलेगा।

Q No. 26. IUCN की स्पीशीज सर्वाइवल कमीशन का मुख्य कार्य क्या है?

A) वन्यजीव आवास निर्माण
B) रेड लिस्ट ऑफ थ्रेटेंड स्पीशीज बनाए रखना
C) राष्ट्रीय उद्यानों को मान्यता देना
D) जलवायु परिवर्तन पर शोध
उत्तर: रेड लिस्ट ऑफ थ्रेटेंड स्पीशीज बनाए रखना
उत्तर की जानकारी: यह खतरे वाली प्रजातियों की सूची रखता है।

Q No. 27. आरबीआई के अनुसार, अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों को छोटे लोन की सीमा क्या रखनी चाहिए?

A) ₹10 लाख
B) ₹25 लाख
C) ₹50 लाख
D) ₹1 करोड़
उत्तर: ₹25 लाख
उत्तर की जानकारी: 50% लोन छोटे लोन के रूप में देना होगा।

Q No. 28. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में शीर्ष स्थान किस संस्थान को मिला?

A) NUS
B) Peking University
C) MIT
D) University of Hong Kong
उत्तर: MIT
उत्तर की जानकारी: MIT लगातार 15वें वर्ष शीर्ष पर रहा।

Q No. 29. INS सावित्री को किसने डिजाइन किया?

A) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
B) मझगांव डॉक लिमिटेड
C) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स
D) कोचीन शिपयार्ड
उत्तर: मझगांव डॉक लिमिटेड
उत्तर की जानकारी: इसे मझगांव डॉक लिमिटेड ने डिजाइन किया।

Q No. 30. ‘इंटरनेशनल डे फॉर प्रीवेंटिंग द एक्सप्लॉइटेशन ऑफ एनवायरनमेंट इन वॉर एंड आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट’ कब मनाया जाता है?

A) 5 नवंबर
B) 6 नवंबर
C) 7 नवंबर
D) 8 नवंबर
उत्तर: 6 नवंबर
उत्तर की जानकारी: यह दिवस हर साल 6 नवंबर को मनाया जाता है।

आप ये भी पढ़े

Useful Resources

My name is Ram Samad, from East Singhbhum, Jharkhand. I am an educational content writer with expertise in scholarship guidance, education updates, current affairs, GK, and quizzes. With years of writing experience, I created Jharsite.com to give simple and correct information on E-Kalyan Jharkhand Scholarships, jobs, results, and career tips. My aim is to provide clear and helpful guidance, so students can stay updated and never miss important opportunities.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment