---Advertisement---

आज का करेंट अफेयर्स – 27 सितम्बर 2025 | Daily Current Affairs in Hindi

By: Ram

On: September 27, 2025

Follow Us:

स्वागत है Jharsite Daily Current Affairs में। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो “Current Affairs 27 September 2025 in Hindi” आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

इस पोस्ट में आपको 27 सितम्बर 2025 के 30 सबसे ताज़ा करेंट अफेयर्स प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं। यह प्रश्न UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग और राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए उपयोगी रहेंगे।

Table of Contents

1. मिग-21 लड़ाकू विमानों को कितने वर्षों की सेवा के बाद भारतीय वायु सेना से रिटायर किया गया है?

A) 50 वर्ष
B) 62 वर्ष ✅
C) 60 वर्ष
D) 70 वर्ष
जानकारी: मिग-21 विमानों ने 1963 में सेवा शुरू की थी और 62 वर्षों की सेवा के बाद रिटायर किए गए।

2. भारत का पहला AI आधारित कमांड सेंटर तीर्थयात्रियों के लिए कहाँ स्थापित किया गया है?

A) वाराणसी
B) तिरुमाला ✅
C) हरिद्वार
D) उज्जैन
जानकारी: यह कमांड सेंटर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा निगरानी और आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए तिरुमाला में है।

3. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) का शुभारंभ किस शहर में किया?

A) मुंबई
B) बेंगलुरु
C) नई दिल्ली ✅
D) चेन्नई
जानकारी: GSTAT का उद्देश्य जीएसटी विवादों का निष्पक्ष और तेज समाधान है।

4. 11वीं एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी कौन सा शहर करेगा?

A) पुणे
B) दिल्ली
C) अहमदाबाद ✅
D) कोलकाता
जानकारी: अहमदाबाद पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।

5. भारत ने किस संस्थान को संयुक्त राष्ट्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्कृष्टता केंद्र के रूप में नामित किया है?

A) IIT दिल्ली
B) IIT बंबई
C) IIT मद्रास ✅
D) IISc बैंगलोर
जानकारी: IIT मद्रास एशिया का पहला संस्थान है जिसे यह मान्यता मिली।

6. भारत के पहले इलेक्ट्रिक ट्रक बेड़े को किस बंदरगाह पर हरी झंडी दिखाई गई?

A) मुंबई पोर्ट
B) चेन्नई पोर्ट
C) JNPA मुंबई ✅
D) कोलकाता पोर्ट
जानकारी: ये ट्रक पूरी तरह बैटरी से चलते हैं और कार्बन उत्सर्जन नहीं करते।

7. भारत ने हाल ही में किस अरब देश में UPI भुगतान प्रणाली की शुरुआत की है?

A) सऊदी अरब
B) संयुक्त अरब अमीरात
C) कतर ✅
D) ओमान
जानकारी: कतर में QR कोड आधारित UPI सेवा शुरू की गई है।

8. नदी उत्सव के छठे संस्करण का आयोजन कहाँ किया गया?

A) वाराणसी
B) पटना
C) नई दिल्ली ✅
D) हरिद्वार
जानकारी: यह आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत नई दिल्ली में हुआ।

9. ‘विकसित भारत बिल्ड-ए-थॉन 2025’ किस मंत्रालय ने लॉन्च किया है?

A) विज्ञान मंत्रालय
B) कौशल विकास मंत्रालय
C) शिक्षा मंत्रालय ✅
D) इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय
जानकारी: यह स्कूल स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने वाला सबसे बड़ा हॅकथॉन है।

10. ‘कोल्ड स्टार्ट’ नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास कहाँ आयोजित होगा?

A) राजस्थान
B) मध्य प्रदेश ✅
C) उत्तराखंड
D) गुजरात
जानकारी: यह ड्रोन और ड्रोन-रोधी प्रणालियों पर केंद्रित अभ्यास मध्य प्रदेश में होगा।

11. ‘आयरन बीम’ नामक मिसाइल-रोधी लेजर प्रणाली का सफल परीक्षण किस देश ने किया है?

A) अमेरिका
B) रूस
C) इज़राइल ✅
D) चीन
जानकारी: इज़राइल ने ‘आयरन बीम’ लेजर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया।

12. प्रसिद्ध कन्नड़ उपन्यासकार जिनका हाल ही में निधन हुआ, उनका नाम क्या है?

A) यू.आर. अनंतमूर्ति
B) गिरीश कर्नाड
C) डॉ. एस.एल. भैरप्पा ✅
D) शिवराम कारंत
जानकारी: 94 वर्षीय डॉ. एस.एल. भैरप्पा पद्म श्री सहित कई पुरस्कार प्राप्त थे।

13. अग्निकुल कॉसमॉस ने भारत की पहली बड़ी 3D प्रिंटिंग सुविधा कहाँ शुरू की है?

A) बेंगलुरु
B) हैदराबाद
C) चेन्नई ✅
D) पुणे
जानकारी: चेन्नई में अग्निकुल कॉसमॉस ने रॉकेट पुर्जों के लिए सुविधा खोली।

14. भारत स्काउट्स और गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा?

A) राजस्थान
B) उत्तर प्रदेश ✅
C) महाराष्ट्र
D) गुजरात
जानकारी: यह महोत्सव उत्तर प्रदेश में 23 से 29 नवंबर तक होगा।

15. केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक किस धातु के आयात पर प्रतिबंध लगाया है?

A) सोना
B) प्लेटिनम
C) चांदी ✅
D) तांबा
जानकारी: चांदी के आभूषणों के आयात पर प्रतिबंध थाईलैंड आदि देशों से आयात को नियंत्रित करने के लिए है।

16. यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बच्चों के लिए सबसे बड़ा संकट क्या है?

A) कुपोषण
B) शिक्षा की कमी
C) जलवायु परिवर्तन ✅
D) बाल श्रम
जानकारी: जलवायु परिवर्तन बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

17. पिरामल फाइनेंस का नया अध्यक्ष कौन हुआ है?

A) अजय पिरामल
B) स्वाति पिरामल
C) आनंद पिरामल ✅
D) नंदिनी पिरामल
जानकारी: आनंद पिरामल ने अपने पिता का पदभार संभाला है।

18. वित्त वर्ष 2026 में भारत की GDP वृद्धि दर कितनी रहने का अनुमान है?

A) 6.3%
B) 6.5% ✅
C) 6.8%
D) 7.0%
जानकारी: S&P ने 6.5% वृद्धि दर का अनुमान दिया है।

19. रूस किस प्रकार की परमाणु ऊर्जा प्रणाली 2030 तक विकसित करने की योजना बना रहा है?

A) सौर-परमाणु हाइब्रिड
B) बंद ईंधन चक्र प्रणाली ✅
C) थोरियम आधारित ऊर्जा
D) फ्यूजन रिएक्टर
जानकारी: यह प्रणाली पुनर्चक्रण के लिए होगी, जिससे कम परमाणु अपशिष्ट होगा।

20. किन तीन अफ्रीकी देशों ने ICC से बाहर निकलने की घोषणा की है?

A) नाइजीरिया, घाना, सेनेगल
B) केन्या, युगांडा, तंजानिया
C) बुर्किना फासो, माली, नाइजर ✅
D) दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया, मिस्र
जानकारी: इन देशों ने ICC के पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाया है।

21. ‘यंग चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार 2025 किसे मिला है?

A) ग्रेटा थनबर्ग
B) लिसिप्रिया कंगुजम
C) जिनाली मोदी ✅
D) वंदना शिवा
जानकारी: जिनाली मोदी को केले के तनों से चमड़ा बनाने के लिए यह पुरस्कार मिला।

22. 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कौन सा दिवस मनाया जाता है?

A) सुशासन दिवस
B) अंत्योदय दिवस ✅
C) पराक्रम दिवस
D) राष्ट्रीय एकता दिवस
जानकारी: अंत्योदय दिवस गरीब और अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए मनाया जाता है।

23. भारत का पहला केंद्रीय ऊतक बैंक और कैशलेस वर्चुअल ऑफिस कहाँ उद्घाटित किया गया?

A) AIIMS दिल्ली
B) PGIMER चंडीगढ़
C) मौलाना आजाद डेंटल इंस्टीट्यूट दिल्ली ✅
D) JIPMER पुडुचेरी
जानकारी: यह पहल देश में दंत स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देगी।

24. हिमाचल प्रदेश फिश डिपार्टमेंट को 2025 में किस मछली के संरक्षण के लिए स्कॉच गोल्ड अवार्ड मिला?

A) ट्राउट
B) गोल्डन महासीर ✅
C) रोहू
D) कतला
जानकारी: गोल्डन महासीर मछली के संरक्षण के लिए यह सम्मान दिया गया।

25. 2025 को किस विषय के अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया गया है?

A) कृषि विज्ञान
B) क्वांटम साइंस और टेक्नोलॉजी ✅
C) जलवायु परिवर्तन
D) सतत ऊर्जा
जानकारी: 2025 को क्वांटम साइंस एवं टेक्नोलॉजी का अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया गया।

26. किस अंतरिक्ष एजेंसी ने सूर्य के अध्ययन के लिए ‘सूर’ (Surya) AI मॉडल विकसित किया?

A) इसरो
B) नासा ✅
C) ईएसए
D) जाक्सा
जानकारी: नासा ने सौर तूफानों का बेहतर पूर्वानुमान लगाने के लिए यह AI मॉडल विकसित किया।

27. भारत की पहली बटरफ्लाई सेंचुरी कौन सी है?

A) पेरियार सेंचुरी
B) अरालम वाइल्डलाइफ सेंचुरी ✅
C) नागरहोल सेंचुरी
D) वायनाड सेंचुरी
जानकारी: अरालम सेंचुरी तितलियों की विविधता के लिए मशहूर है।

28. ‘नेटिव फूड मैटर्स’ पहल किस राज्य के गोवर्धन इको-विलेज में शुरू की गई?

A) गुजरात
B) महाराष्ट्र ✅
C) राजस्थान
D) मध्य प्रदेश
जानकारी: यह पहल पारंपरिक अनाजों को पुनर्जीवित करने के लिए शुरू की गई।

29. हाल ही में भारत का कौन सा शहर UNESCO Creative Cities Network में शामिल हुआ?

A) मुंबई
B) जयपुर
C) वाराणसी ✅
D) भोपाल
जानकारी: वाराणसी को संगीत और कला के क्षेत्र में योगदान के लिए यह मान्यता मिली।

30. एशियन गेम्स 2026 में किस नए खेल को शामिल किया गया है?

A) शतरंज
B) क्रिकेट ✅
C) स्क्वैश
D) बेसबॉल
जानकारी: जापान के आइची और नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट को शामिल किया गया।

Explore More

दैनिक करेंट अफेयर्स 2025

Useful Resources

My name is Ram Samad, from East Singhbhum, Jharkhand. I am an educational content writer with expertise in scholarship guidance, education updates, current affairs, GK, and quizzes. With years of writing experience, I created Jharsite.com to give simple and correct information on E-Kalyan Jharkhand Scholarships, jobs, results, and career tips. My aim is to provide clear and helpful guidance, so students can stay updated and never miss important opportunities.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment